Home » ओपी के घर हुई चोरी का खुलासा.. एमपी से आकर सूने घरों को बनाते थे निशाना, 3 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

ओपी के घर हुई चोरी का खुलासा.. एमपी से आकर सूने घरों को बनाते थे निशाना, 3 गिरफ्तार

कोरबा। साडा कालोनी निवासी ओपी साहू घर हुई चोरी का खुलासा हो गया है। आरोपी एमपी से आकर सूने घरों को निशाना बनाते थे। दर्री पुलिस ने मध्यप्रदेश के तीन आरोपितों को गिरफ़्तार किया है।

बता दें कि ओमप्रकाश साहू ने 28 जनवरी 2025 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जनवरी 2025 को सुबह 11ः00 बजे से 2ः15 बजे के बीच उनका परिवार कुछ जरूरी काम से घर से बाहर गया हुआ था। लौटने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। इसकी रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 18/2025, धारा 305(ए) व 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी सिद्दार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में एक टीम गठित त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की गई और मध्य प्रदेश के शहडोल व अनूपपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने 23 जनवरी को चोरी करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से दो सोने के लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन, एक जोड़ी चांदी की बिछिया तथा 6,000 रुपये नकद’’ बरामद किए गए। साथ ही, चोरी में इस्तेमाल किए गए दो दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। जांच में यह पाया गया कि आरोपी संगठित होकर अपराध करते थे, अतः धारा 111(2)(ख) व 317(4) बीएनएस भी लगाई गई है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, अजय सोनवानी, एसआई संतोष कुमार तांडी, आरक्षक संजय कश्यप, चंद्रविजय चंद्रा, अशोक चौहान, उमेश खूंटे, सुशील यादव एवं डेमन ओग्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Search

Archives