Home » आकाशीय बिजली बनी कॉल: दो भाईयों सहित तीन की चली गई जान, दो की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली बनी कॉल: दो भाईयों सहित तीन की चली गई जान, दो की हालत गंभीर

मनेंद्रगढ़। जिले में शनिवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में रूक-रूककर बारिश भी हो रही है। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोगों की स्थिति गंभीर हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों घटनाएं मनेंद्रगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना जनकपुर थाना क्षेत्र में सामने आई है। दोपहर लगभग 12 बजे रामगढ़ निवासी शिवचरण 55 वर्ष अपने बेटे अजीत कुमार और भांजे संतोष कुमार के साथ घर बना रहे थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी। घटना में शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटा और भांजा गंभीर है, जिन्हें जनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना नागपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सोनबरसा की है। दोपहर करीब एक बजे भरहीडीह निवासी आशीष टोप्पो 17 वर्ष और सियोम टोप्पो 20 वर्ष ग्राम सोनबरसा जंगल में महुआ पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि दोनों चचेरे भाई थे।

Search