Home » सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर
छत्तीसगढ़

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। गुरूघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एक छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लॉ सेकंड ईयर के स्टूडेंट 21 वर्षीय आयुष यादव ने गुरूवार सुबह अपने उपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुल गया। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराय गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना बड़ी कोनी क्षेत्र के रामायण नगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आयुष यादव लंबे समय से इसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरूवार की सुबह उसका रूम पार्टनर किसी काम से बाहर गया हुआ था। आयुष कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मिली जानकारी के अनुसार छात्र अचानक अपने कमरे से बाहर निकला और बोतल में पेट्रोल लेकर लौटा। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगते ही वह बुरी तरह झुलसने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने छात्र को जलता देख तुरंत मदद की और आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई।

मामले की सूचना मिलते ही छात्र के दोस्त मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मदद से घायल छात्र को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार छात्र 60 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका और फिलहाल आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

Search

Archives