Home » आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुसाइड मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार, सभी कांकेर के रहने वाले
छत्तीसगढ़

आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुसाइड मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार, सभी कांकेर के रहने वाले

दुर्ग।  भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुसाइड के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।सभी आरोपियों कांकेर जिले के रहने वाले है। आरोपियों ने डॉक्टर और युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया था जिसके बाद गांव में सामाजिक बैठक बुलाकर डॉक्टर को 5 लाख दंड लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

कांकेर ब्लाक के पुरी गांव में पदस्थ आयुर्वेदिक डॉक्टर ने 18 मई को डॉक्टर ने अपने भजीते के घर जाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच की गई, जहां कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसमें वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वाले आरोपियों का नाम जिक्र किए थे। पुलिस की जांच करने पुलिस कांकेर पहुंची जहां से वीडियो बनाने और वायरल करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में आशीष यादव, सचिन हिडको, रितेश नरेटी, डिगेश सिन्हा,अनिल सिन्हा, सतीश साहू, शत्रुहन सिन्हा, कान्हा मरकाम, नवीन निर्मलकर का नाम शामिल हैं। पकड़े गए सभी आरोपी डॉक्टर और युवती का अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने में शामिल हैं। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों  की तलाश में पुलिस  जुटी हुई है।

Search

Archives