कोरबा। कोरबा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से जुड़े फैज मोहम्मद को राष्ट्रहित के कार्या के लिए वीर सावरकर स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान ओम प्रकाश लवंशी निर्देशक संगम अकादमी कोटा राजस्थान के द्वारा दिया गया। निदेशक ओमप्रकाश लववंशी ने कहा कि फैज मोहम्मद को वीर सावरकर स्मृति सम्मान से सम्मानित कर संस्था गौरवान्वित है। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। बता दें कि ऐतिहासिक ग्राम पंचायत तुमान के फैज मोहम्मद सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। यह सम्मान शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में साहित्य अकादमी कोटा राजस्थान द्वारा प्रदान किया जाता है।







