Home » आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए एक हादसे में जोगीडीहा (भवानी मंदिर) निवासी सविता मांझी (30 वर्ष) की मौत हो गई। वह अपनी देवरानी के साथ हसदेव नदी के किनारे लकड़ी लेने गई थीं। लौटते समय लगभग 11ः30 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं और नदी में गिरकर डूब गईं, वहीं उनकी देवरानी इस हादसे में बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रधान आरक्षक लक्ष्मी खरसन और आरक्षक मनोज मिंज तथा परिजनों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम में विशेष सतर्कता बरतें और नदी-नालों व खुले क्षेत्रों में जाने से बचें।

Search

Archives