Home » धनपुरी गांव में हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, घर को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़

धनपुरी गांव में हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, घर को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

रायगढ़। बीती रात रायगढ़ जिले के धनपुरी गांव में किसी फिल्मी दृश्य की तरह हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। गहरी नींद में सोया गांव अचानक हाथियों की चिंघाड़ से कांप उठा। पलक झपकते ही बुधनाथ मांझी का घर मलबे में तब्दील हो गया। घर की दीवारें टूट गईं, बांस-खपरे का सहारा ढह गया और हाथी ने अंदर रखा सारा धान चट कर दिया। इस अचानक हमले से पूरा गांव दहशत में आ गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात करीब 1ः30 बजे की है। बुधनाथ मांझी के घर पर हाथी ने धावा बोला, लेकिन परिवारवालों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते घर छोड़ दिया और पास की गली में शरण ले ली। यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। हाथी घर के भीतर घुस आया और पूरे घर को तहस-नहस कर दिया। सुबह तक गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

Search

Archives