Home » डॉ श्रीमती रंजना आर्या ने डीन का पदभार किया ग्रहण, मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़

डॉ श्रीमती रंजना आर्या ने डीन का पदभार किया ग्रहण, मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

कोरबा। कोरबा मेडिकल कॉलेज की नई डीन डॉ श्रीमती रंजना आर्या ने पदभार ग्रहण करते ही कॉलेज का निरीक्षण किया।

पदभार ग्रहण अवसर पर डीन डॉ श्रीमती रंजना आर्या का पुष्पगुच्छ से मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिडेंट (एमएस) डॉ गोपाल सिंह कंवर, उप मेडिकल सुपरिडेंट ( डिप्टी एमएस) डॉ, दुर्गा शंकर पटेल, डॉ, आदित्य सिसोदिया, डॉ, सुमित गुप्ता, डॉ कमल देवांगन, डॉ, सत्या यादव, डॉ, राकेश वर्मा, डॉ, हनीश सहित अन्य स्टाफ ने स्वागत किया। डीन श्रीमती आर्या ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है की कॉलेज की बेहतरी के लिए अपना योगदान ईमानदारी से दे। उन्होंने कहा की यहां का वातावरण अच्छा है और ज्यादा अच्छा हो ऐसा प्रयास होगा।

Search

Archives