Home » पानी नहीं देने पर नाराज पति ने फावड़े से पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

पानी नहीं देने पर नाराज पति ने फावड़े से पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में पति ने छोटी सी बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा तो पत्नी ने देने से इंकार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार 23 जून की दोपहर ग्राम चिखली निवासी चन्द्रशेखर भारद्वाज पिता साहेबलाल भारद्वाज 32 वर्ष ने अपनी पत्नी संतरा बाई की फावड़ा से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। घटना की सूचना आरोपी के पिता साहेबलाल ने प्रार्थी अमरसिंह चौहान को दी। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि पति ने हमला कर पत्नी को मार दिया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी संतरा बाई से पीने के लिए पानी मांगा था। नहीं देने पर गुस्से में रापा से हमला कर दिया। पुलिस ने फावड़ा जप्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल, उपनिरीक्षक सीपी कवर, सउनि राधेश्याम राठौर, हरनारायण ताम्रकार थाना जैजेपुर, प्रआर योगेश्वर बंजारे, अश्वनी जायसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल, नान्ही यादव, अजय खैरवार, शिवगोपाल रात्रे, सहदेव यादव, गोपाल भैना का विशेष योगदान रहा।

Search

Archives