मुंगेली जिले के सरगांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सरपंच चुनाव की रंजिश में हुई तुलसी साहू की हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पंचायत चुनाव में महज कुछ वोटों से मिली हार का बदला लेने के लिए एक लाख बीस हजार रुपये की सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामले के सभी पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
अपहरण के बाद पंप हाउस में हत्या
पुलिस के अनुसार 25 अक्टूबर की शाम तुलसी साहू अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला था। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोककर जबरन कार में बैठाया और अपहरण कर लिया। आरोपी उसे सरगांव के पास स्थित एक पंप हाउस में ले गए, जहां उन्होंने उसके हाथ और पैर बांध दिए तथा गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर सड़क किनारे कीचड़ और झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपियों ने मृतक के जूते, जैकेट और मोबाइल चार्जर पोल्ट्री फार्म के पीछे छिपा दिए, मोबाइल दूर फेंक दिया और गमछा जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। इसके अलावा आरोपियों ने हत्या से पहले मृतक का एक वीडियो भी बनाया था।

तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस के दौरान मृतक की मोटरसाइकिल घर से करीब दो किलोमीटर दूर तथा शव उससे लगभग सात सौ मीटर दूर बरामद हुआ। साइबर सेल और पुलिस ने तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने इस मामले में धनीराम साहू (40), भुवन साहू (28), ओमनारायण राजपूत (25), सुरेंद्र जोशी (25) और टीकाराम साहू (53) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर कार, मोटरसाइकिल, दस हजार रुपये नकद, स्टाम्प पेपर और वीडियो जब्त किए गए हैं।