Home » जमीन विवाद में युवक की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में युवक की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जमीन विवाद एवं नामिनी बनने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कत्तानुमा हथियार एवं बांस का डंडा बरामद किया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार 2 जून की है। प्रार्थी किशोर कुमार कुर्रें निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण ने 2 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके दो पुत्र वीरेंद्र कुर्रे जो भटगांव कोरिया कालरी में काम करता है, दोनो लड़क़ों की शादी हो चुकी है। दोनो अलग- अलग रहते है। विरेंद्र की पहली शादी ग्राम भिलौनी में हुई है, जिसके तरफ से एक लड़का नरेश है। जिसकी मृत्यु, हत्या करने से हुई है। विरेन्द्र कुर्रे द्वारा ग्राम पचरी पकरिया निवासी कांति उर्फ सुशीला लहरे से शादी किया, जिसके तरफ से 2 लड़क़े राजेश व राकेश है। नाती नरेश, राकेश व राजेश के बीच जमीन बंटवारा का विवाद चल रहा था। इसी दौरान 2 जून को विरेन्द्र कुर्रे, राकेश कुर्रें, दूसरी पत्नी कांति उर्फ सुशीला तथा दोस्त रामशंकर एवं एक अन्य आये तथा जमीन का तुरंत हिस्सा बंटवारा करने की बात कहने लगे। इसी बीच नरेश कुर्रें पर हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर गंभीर गंभीर चोट पहुंचाया है। नरेश कुर्रें एवं कृष्ण कुमार को गंभीर चोट लगने से प्राथमिक उपचार के लिए पामगढ. के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान नरेश कुरें का मृत्यु हो गई। धारा 191 (2), 191(3), 109(1), 103 (1) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी विरेंद्र कुर्रें, कांति उर्फ सुशीला कुर्रें, रामशंकर तुरी एवं राकेश कुमार कुर्रें को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार कत्ता व डण्डा बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Search

Archives