रायगढ़। बीते दिनों कठरापाली में हुए युवक की हत्या के मामले में तमनार पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई को जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश कुर्रे की 2 जून को खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना पर तमनार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की मृतक का शव बरामद हुआ। मौके पर मौजूद सुरेश रात्रे की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि 1 जून की रात 10 से 11 बजे के बीच आरोपी और मृतक के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान अजय ने लोढ़ा से वार कर भाई की हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि शाम को शराब के नशे में गाली गलौच के चलते झगड़ा हुआ था, जो देर रात फिर बढ़ गया और इसी झगड़े के बाद गुस्से में आकर अजय कुर्रे ऊर्फ पिंटू ने लोढ़ा से सीने पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोढ़ा बरामद कर लिया है। मामले की तमनार पुलिस की सराहना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राहटगांवकर के साथ प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, हेमन पात्रे, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार और मनोहर मिंज की सक्रिय भूमिका रही।







