Home » बीजापुर-सुकमा बॉर्डर में 2 एसटीएफ जवान शहीद
छत्तीसगढ़

बीजापुर-सुकमा बॉर्डर में 2 एसटीएफ जवान शहीद

बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर नक्सलियों ने अपने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। ऑपरेशन पर निकले जवानों पर आईईडी से हमला किया है। नक्सलियों के इस हमले में एसअीएफ के 2 जवान शहीद हो गए, वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को एयर लिफ्ट कर रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ के जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर एक ऑपरेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक जवानों पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में 2 जवान शहीद हो गए। वहीं 4 जवान गंभीर रुप से घायल है। घायलों को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है। ब्लास्ट की सूचना के बाद मौके के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है।

Search

Archives