Home » पुलिस लाइन व थाना चौकी में किया गया अस्त्र-शस्त्र की पूजा
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

पुलिस लाइन व थाना चौकी में किया गया अस्त्र-शस्त्र की पूजा

बिलासपुर। विजयदशमी के अवसर पर पुलिस विभाग में अस्त्र-शस्त्र की पूजा अर्चना की गई। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल आईपीएस, सीएसपी कोतवाली पूजा कुमारी आईपीएस, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, डीएसपी मुख्यालय उड्डयन बेहार, डीएसपी कृष्णा पटेल, एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल सभी थाना चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन, एसपी ऑफिस और थाना स्टाफ के साथ-साथ सीएएफ और होम गार्ड के डिप्टी कमाडेंट दीपांकुर नाथ और स्टाफ शस्त्र पूजा में शामिल हुए।

विधिवत पूजा-अर्चना कर ज़िला में शांति व्यवस्था बने रहने की कामना किए । पुलिस लाइन के अतिरिक्त सभी थाना चौकी में भी शस्त्र पूजा की गई। जिले के साथ ही देश में शांति बने रहे इसके लिए प्रार्थना की। पुलिस अधिकारी-कर्मचारी ने एक-दूसरे को तथा ज़िला के समस्त नागरिकों को विजय दशमी की शुभकामनाएं दी।

Search

Archives