नवगछिया (भागलपुर)। वंदे भारत ट्रेन में उस समय हंगामा मच गया जब सैकड़ों छात्र अवैध तरीके से बोगी में घुस गए। छात्रों ने जबरदस्ती सीटों पर कब्जा जमा लिया। फिर क्या था टीटी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद नवगछिया आरपीएफ जीआरपी पुलिस को सूचना दी गई। फिर क्या था पुलिस वंदे भारत की बोगी में घुसी और छात्रों को खदेड़ना शुरू कर दिया।
न्यू जलपाईगुड़ी से पटना एवं पटना से न्यू जलपाईगुड़ी चलने वाली बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर बुधवार को खगरिया रेलवे स्टेशन पर दर्जनों छात्र चढ़ जाने के कारण बवाल हो गया। ट्रेन के अधिकारियों के द्वारा इसकी सूचना कंट्रोल को दिया, जिसके बाद नवगछिया रेलवे स्टेशन पर सभी छात्रों को उतारा गया। जानकारी के अनुसार छात्र किसी परीक्षा को देकर के कटिहार जाना था। जिसको लेकर के खगड़िया स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पहुंचते ही उसे पर सभी छात्र इस ट्रेन पर चढ़ गए।
छात्र कुछ भी सुनने को नहीं हो रहे थे तैयार
उस पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों के द्वारा कई बार हिदायत दी गई कि इस ट्रेन पर आम लोगों को चढ़ाने की व्यवस्था नहीं है, लेकिन छात्र कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद ट्रेन वहां से खुल गई, जिस पर अधिकारियों के द्वारा सूचना रेल कंट्रोल को दिया गया। नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार दरोगा सुधाकर यादव एवं जीआरपी जवानों के द्वारा ट्रेन पहुंचते ही उसे खाली कराया गया। नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन 4 से 5 मिनट तक रुकी रही।







