Home » सिवान में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद
बिहार

सिवान में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद

सिवान। सिवान में शुक्रवार की दोपहर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरसर और मीरापुर के बीच बगीचे से भाजपा नेता का शव बरामद हुआ है। मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को घटनास्थल से एक रिवॉल्वर और गोली बरामद हुई है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी सुरेश कुमार गिरी के पुत्र अरविंद कुमार गिरी के रूप में हुई। वह भाजपा कार्य समिति के सदस्य भी थे।

Search

Archives