Home » नवविवाहिता पर गर्म पानी उड़ेलकर हत्या का प्रयास, पीड़िता ने पति, ससुर और जेठ पर लगाया आरोप
छत्तीसगढ़

नवविवाहिता पर गर्म पानी उड़ेलकर हत्या का प्रयास, पीड़िता ने पति, ससुर और जेठ पर लगाया आरोप

कोरबा। जिले के परला गांव में एक नवविवाहिता पर गर्म पानी उड़ेलकर जान से मारने का प्रयास किया गया है। पीड़िता ने पति, ससुर और जेठ पर यह आरोप लगाया है।

पीड़िता का बयान के अनुसार शराब के नशे में पहले उन्होंने आपस में लड़ाई की फिर उसके उपर गर्म पानी डाल दिया। घटना में नवविवाहिता के कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। मामला बांगो थाना क्षेत्र के परला गांव का है, जहां सुशांति उरांव ने पति गोपी, ससुर वीरसिंह सहित जेठ पर आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया, कि वह घर पर थी तभी पति और ससुर उसकी मामी के घर बिजली सुधार कार्य के लिए गए हुए थे दोनों वापस गुस्से में घर लौटे और लड़ाई करने लगे फिर उसके बाद उसे गर्म पानी से जला दिया। जेठ हाथों में कुल्हाड़ी लेकर उसे और उसके माता पिता को मारने के लिए दौड़ाया। डॉक्टर ने बताया कि घटना में नवविवाहिता के कमर के नीचे का हिस्सा काफी जल गया है। कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे प्राथमिकी उपचार दिया गया है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना संबंधित थाना को दे दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अनिल बनर्जी, चिकित्सक

Search

Archives