Home » चावड़ी बाजार में हादसा : निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 2 लोगों की मौत, एक घायल
दिल्ली-एनसीआर

चावड़ी बाजार में हादसा : निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 2 लोगों की मौत, एक घायल

नई दिल्ली।  दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढह गया। इसके बाद साइट बंद कर दी गई।  मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।  हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है, वहीं एक घायल बताया जा रहा है। दमकल विभाग ने छह गाड़ियां भेजी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तीन मंजिला इमारत है। जहां थर्ड फ्लोर पर लेंटर डाला जा रहा था।  50 गज का प्लॉट बताया जा रहा है। हादसे के बाद एनडीआरएफ ने वहां खोज और बचाव अभियान चलाया।