Home » IPL 2023: चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से हराया
खेल

IPL 2023: चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई द्वारा दिए गए 152 रनों के लक्ष्य को 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। चेन्नई की ओर से तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अजिंक्य रहाणे ने तूफानी बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। इसके अलावा शिवम दुबे ने 28 रनों की पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज के तौर पर ऋतुराज गायकवाड का भी प्रदर्शन शानदार रहा। मुंबई की यह लगातार दूसरी हार है। वहीं, चेन्नई ने अपने तीन मुकाबले में 2 में जीत हासिल की है। मुंबई के गेंदबाज काफी कमजोर नजर आए।

Search