आईजी के हंटर से महकमे में हड़कंप!
कोरबा। पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। कर्तव्य में लापरवाही और दागदार आचरण के खिलाफ बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने एक बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है। जटगा चौकी के पूर्व प्रभारी और वर्तमान में सीएसईबी चौकी में पदस्थ एएसआई धनंजय सिंह पर आईजी का हंटर चला है। उन्हें तत्काल प्रभाव से डिमोट कर दिया गया है।
आईजी के इस अचानक और कड़े फैसले से पूरे कोरबा पुलिस महकमे में जबरदस्त हड़कंप मच गया है।
क्यों गिरी गाज?
सूत्रों के मुताबिक, जटगा चौकी प्रभारी रहते हुए धनंजय सिंह के कामकाज और कुछ मामलों को लेकर लगातार शिकायतें आला अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने समीक्षा की, तो आरोपों को सही पाया। खाकी की साख पर बट्टा लगाने वाले इस रवैये पर आईजी ने बिना देर किए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर दी और सीधे डिमोशन का फरमान सुना दिया।
महकमे में खलबली, बाकी दागी अफसरों के छूटे पसीने
लापरवाही और मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” आईजी रामगोपाल गर्ग की इस सख्त कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि वर्दी की आड़ में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं।
एएसआई धनंजय सिंह जो फिलहाल सीएसईबी चौकी में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उनके डिमोशन की खबर जैसे ही वायरलेस और पुलिस ग्रुप्स में दौड़ी, अमले में सन्नाटा पसर गया। इस झन्नाटेदार कार्रवाई के बाद से जिले के अन्य थानों और चौकियों में जमे कई “दागी” और लापरवाह पुलिसकर्मियों के पसीने छूटने लगे हैं।







