कोरबा। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। कटघोरा बायपास मार्ग पर उस समय भगदड़ मच गई, जब अचानक एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बारूद के इस ढेर ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि पूरा इलाका थर्रा गया!
जैसे ही गोदाम से गगनचुंबी लपटें और धमाकों की आवाजें आनी शुरू हुईं, बायपास मार्ग पर गाड़ियों के पहिए थम गए। राहगीरों और आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। आंखों के सामने ही लाखों रुपये के पटाखे जलकर राख (खाक) हो गए। धमाकों की गूंज से पूरा कटघोरा इलाका दहल उठा है। चारों तरफ सिर्फ धुआं और बारूद की गंध फैल गई है। आग इतनी भयानक है कि दूर-दूर तक इसकी तपिश महसूस की जा रही है।”







