Home » कथावाचक नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार: महिला ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
छत्तीसगढ़

कथावाचक नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार: महिला ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

बागबहरा पुलिस की कार्यवाही

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रसिद्ध कथावाचक और ज्योतिषाचार्य नरेंद्र शास्त्री को महिला की शिकायत के बाद बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यौन उत्पीड़न से जुड़ी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक पीड़िता ने थाने में आकर कथा वाचक नरेंद्र शास्त्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376(2)(र), 376(2)(द), 376(2)(उ) के तहत कार्यवाही की है। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

कथा और ज्योतिष के लिए विख्यात हैं नरेन्द्र शास्त्री

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के सिलयारी निवासी नरेन्द्र शास्त्री कथा और ज्योतिषाचार्य के लिए विख्यात है। पुलिस ने इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। वहीं मामला हाई प्रोफाइल का अंदेशा जताया जा रहा है।

Search

Archives