Home » एक माह से विद्युत व्यवस्था ठप… अंधेरे में गुजर रही रातें, ग्रामीण दूषित पानी पीने मजबूर
कोरबा छत्तीसगढ़

एक माह से विद्युत व्यवस्था ठप… अंधेरे में गुजर रही रातें, ग्रामीण दूषित पानी पीने मजबूर

तुमान। ग्राम पंचायत पोड़ी गोसाई के आश्रित मोहल्ला खोभारपारा में पिछले एक महीने से अधिक समय से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है। बिजली न होने से ग्रामीणों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही है।

सबसे गंभीर बात यह है कि बिजली न होने से बोर-मोटर बंद पड़े हुए हैं। क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। आलम यह है कि भीषण गर्मी में ग्रामीणों को लंबा सफर तय कर अन्यत्र से पानी लाना पड़ रहा है। मजबूरी में मोहल्लेवासी नदी का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। बिजली से चलने वाले उपकरण पंखा-कूलर बंद पड़े हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज तक नहीं हो पा रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग से कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया है। लगातार अनदेखी से नाराज मोहल्लेवासियों ने अब कलेक्टर कोरबा से शिकायत करने का निर्णय लिया है।

Search

Archives