कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है। प्रेमी ने प्रेमिका के साथ अवैध संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया और दोस्तों को दिखा दिया। वीडियो वायरल होने की बात कहकर गांव के अन्य युवकों ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव डाला। शिकायत के बाद बालको पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता 17 साल की है और 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसका हीरो लाल चौहान उम्र (30 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि हीरो लाल ने लड़की के साथ संबंध बनाए और चुपके से वीडियो बना लिया। बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखा दिया। वीडियो की बात गांव के अन्य युवकों तक पहुंच गई।







