Home » PAK सेना की बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, ये कहा
देश

PAK सेना की बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, ये कहा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में इस समय जुल्म और हैवानियत का खूनी खेल चल रहा है। रोटी, बिजली और हक की आवाज उठाने वाले बेकसूर नागरिकों पर मुनीर की सेना गोलियां बरसा रही है।  पाकिस्तान की आर्मी अब तक 30 से ज्यादा लोगों की लाशें बिछा चुकी है और 200 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। अब पीओके के लोगों की चीख-पुकार सुनकर भारत दहाड़ पड़ा है। विदेश मंत्रालय ने इस बर्बरता पर पाकिस्तान को सीधी और सख्त चेतावनी दी है कि दुनिया सब देख रही है और इंसाफ होना चाहिए।

PoK मुनीर ने बिछाईं 30 लाशें! :  कब्जे वाले कश्मीर को अपना बताने वाले पाकिस्तानी हुक्मरान आज अपने ही लोगों के खून के प्यासे हो चुके हैं। रावलकोट शहर में खुलेआम नागरिकों पर गोलियां बरसाई गई हैं। सड़कों पर चारों तरफ लाशें बिछी हुई हैं और मुनीर सरकार इस बर्बरता को छुपाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।

भारत की खुली चेतावनी: ‘दुनिया देख रही है, इंसाफ होगा!’

इस खूनी खेल के बाद अब भारत ने पाकिस्तान को बहुत ही कड़े शब्दों में ललकारा है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ-साफ कह दिया है कि PoK में जो कुछ भी हो रहा है, उसे पूरी दुनिया देख रही है। भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह अपने अत्याचारों और जुल्मों के लिए तैयार रहे, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उसे इन पापों के लिए जरूर जिम्मेदार ठहराएगा! भारत की इस दो टूक चेतावनी से इस्लामाबाद में हड़कंप मचना तय है।

Search