Home » सऊदी से फ्रांस तक भारत का नाम, 12 साल में पीएम मोदी को 30 विदेशी सम्मान
देश

सऊदी से फ्रांस तक भारत का नाम, 12 साल में पीएम मोदी को 30 विदेशी सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री अपने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दौरान भारत की विदेश नीति, वैश्विक प्रतिष्ठा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। इन 12 वर्षों की सबसे चर्चित उपलब्धियों में से एक है दुनिया के विभिन्न देशों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिए गए विदेशी सर्वोच्च नागरिक सम्मान। विदेश मंत्रालय ने संसद को बताया है कि वर्ष 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 30 विदेशी राजकीय सम्मान (State Honours) प्रदान किए जा चुके हैं। यह संख्या किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए एक रिकॉर्ड मानी जा रही है।
दुनिया के मंच पर बढ़ा भारत का सम्मान :  विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को मिले ये सम्मान केवल किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और प्रभाव का प्रतीक हैं। एशिया, यूरोप, अफ्रीका, कैरेबियन और प्रशांत क्षेत्र के कई देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। इसके विपरीत, स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को अपने पूरे कार्यकाल में केवल दो विदेशी सम्मान प्राप्त हुए थे. भाजपा और सरकार इसे भारत की बढ़ती कूटनीतिक ताकत और वैश्विक स्वीकार्यता के रूप में पेश करती है।
सऊदी अरब से फ्रांस तक मिला सर्वोच्च सम्मान :  प्रधानमंत्री मोदी को सऊदी अरब का “ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअज़ीज़”, संयुक्त अरब अमीरात का “ऑर्डर ऑफ जायद”, रूस का “ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल”, मिस्र का “ऑर्डर ऑफ द नाइल” और फ्रांस का प्रतिष्ठित “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर” जैसे सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं. इसके अलावा भूटान, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, अमेरिका, मॉरीशस, बारबाडोस, श्रीलंका, साइप्रस, घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, ब्राजील और नामीबिया सहित कई देशों ने भी उन्हें अपने सर्वोच्च राजकीय सम्मान से अलंकृत किया है।

Search

Archives