Home » एनएच-49 पर कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत, चार लोग घायल, एयरबेग खुलने से बड़ा हादसा टला
छत्तीसगढ़

एनएच-49 पर कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत, चार लोग घायल, एयरबेग खुलने से बड़ा हादसा टला

बाराद्वार। नेशनल हाईवे 49 पर सकरेली के पास बुधवार शाम कार और ट्रैक्टर की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, कार चालक अपने दो बच्चों के साथ रायगढ़ से बिलासपुर जा रहा था। इसी दौरान बाराद्वार की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कार के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया और कार सवार पिता व दोनों बच्चों को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर बाराद्वार पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम पहुंची और घायलों को कार से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

Search

Archives