Home » फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टर बॉबी देओल की ‘मैडनेस’ देख फैंस हैरान
मनोरंजन

फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टर बॉबी देओल की ‘मैडनेस’ देख फैंस हैरान

Bandar Trailer Out : निर्देशक अनुराग कश्यप और एक्टर बॉबी देओल की फिल्म बंदर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्टर की ‘मैडनेस’ देख फैंस हैरान हो गए।

बॉबी देओल करियर की दूसरी पारी में लीक से हटकर किरदार कर रहे हैं। अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल एक बार फिर से इंटेंस रोल में दिख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनके किरदार में कई शेड्स नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘बंदर’ के ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के किरदार के साथ होती है, जो कम उम्र की लड़कियों को डेट करता है। लेकिन एक लड़की से मुलाकात उसकी जिंदगी बदल देती है। उसे सलाखों के पीछे धकेल देती है। बॉबी देओल का किरदार खुद को बेगुनाह कहता है, लेकिन कोई उसकी नहीं सुनता है। 

जेल क्यों पहुंचता है बॉबी देओल का किरदार :  ‘बंदर’ के ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह कहानी दुष्कर्म के झूठे आरोप पर आधारित है। बॉबी का किरदार इस वजह से जेल भी जाता है। जेल के बुरे अनुभवों से वो गुजरता है। अपने किरदार में बॉबी काफी रमे हुए नजर आते हैं। अलग-अलग सिचुएशन में उनकी एक्टिंग असर छोड़ती है। 

Search

Archives