रायपुर । गर्मी बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ी है। रायपुर के पवन विहार कॉलोनी, न्यू राजेंद्र नगर में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि गिफ्ट दुकान में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं थे। फायर उपकरण का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया था। सुरक्षा के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं थे। आग बुझाने के जो उपकरण रहने चाहिये थे, वो मौक पर मौजूद नहीं थे। बड़ी बात यह है कि यह दुकान न्यू राजेंद्र नगर स्थित पवन विहार रहवासी कॉलोनी में स्थित है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरी ओर दुकान संचालक विशाल कुकरेजा का कहना है कि आग लगने से करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।







