हकीम एवं कव्वाल रहीम खान की बेटी के निकाह में होंगे शामिल
कोरबा। मशहूर टीवी सीरियल के अर्जुन याने फिरोज खान कटघोरा आ रहे हैं। वे 4 अप्रैल 2026 शनिवार दोपहर 2 बजे सांस्कृतिक भवन कटघोरा में हकीम एवं कव्वाल रहीम खान की बेटी के निकाह में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ के मशहूर कव्वाल एवं हकीमत रहीम खान एवं समाजिक कार्यकर्ता की बेटी का निकाह कोरबा जिले के कटघोरा स्थित सांस्कृतिक भवन में दोपहर दो बजे संपन्न होगा। रहीम खान के आमंत्रण पर महाभारत फेम एक्टर अर्जुन फिरोज खान सम्मिलित होंगे। फिरोज खान के आगमन की खबर से समूचा जिला एवं आसपास के इलाकों में कौतूहल बना हुआ है। लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
बीआर चोपड़ा की ’महाभारत’ (1988) सीरियल मेंअर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान रातोंरात स्टार बन गए थे। 23 हजार से ज्यादा लोगों के ऑडिशन के बाद उन्हें इस रोल के लिए चुना गया था। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि उन्होंने अपना नाम फिरोज खान से बदलकर ’अर्जुन’ रख लिया और वे आज भी इसी नाम से मशहूर हैं।
विवरणः
असली नामः फिरोज खान, लेकिन किरदार की सफलता के बाद अर्जुन नाम अपनाया।
लोकप्रियता : शो के बाद उन्होंने अपना नाम आधिकारिक तौर पर अर्जुन कर लिया, क्योंकि लोग उन्हें इसी नाम से जानने लगे थे।
अन्य किरदारः उन्होंने ’महाभारत’ में बृहन्नला (अर्जुन का किन्नर रूप) की भूमिका भी निभाई थी।
कॅरियरः उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया और बाद में कुछ समय के लिए दूर हो गए।
फिरोज खान को इस यादगार भूमिका के लिए अर्जुन अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया था।







