Home » कार-ट्रेलर की टक्कर में एमपी के पांच लोगों की मौत
राजस्थान

कार-ट्रेलर की टक्कर में एमपी के पांच लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान के जयपुर के चाकसे में शनिवार तडक़े दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। जहां- कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर सुबह करीब 5.30 बजे एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोग मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। चाकसे पुलिस स्टेशन के प्रभारी मनोहर लाल मेघवाल के मुताबिक, एक्सीडेंट शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे चाकसे में टिगरिया मोड़ के पास हुआ। कार मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर जा रही थी, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।

Search