Home » फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, परिवार में छाया मातम
छत्तीसगढ़

फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, परिवार में छाया मातम

पचपेड़ी। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन में रविवार की सुबह एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब उनके घर की बेटी की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन निवासी सुखीराम पटेल की बेटी ईश्वरी पटेल की लाश रविवार की सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। परिजनों के अनुसार सभी रात में खाना खाकर सो गए थे। सुबह 6 बजे परिजन सो कर उठे तो बेटी ईश्वरी का कमरा बंद था। परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई तो खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। उनकी बेटी ईश्वरी पंखे में फांसी के फंदे में झूल रही थी। जिससे पूरे परिवार में चीख पुकान मच गई। घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं मर्गकायम कर जांच में जुट गई है। फिलहाल युवती ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। परिजनों ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी पुलिस को दी है।

Search