Home » प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन! हादसे में 5 लोगों की भी मौत, जल गया पूरा विमान, देखें वीडियो
देश

प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन! हादसे में 5 लोगों की भी मौत, जल गया पूरा विमान, देखें वीडियो

बारामती। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहे एक विमान के साथ बड़ा हादसा सामने आया है। विमान दुर्घटना में अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। बारामती में अजीत पवार के करीबी सहयोगी किरण गुजार, जो लोकल हॉस्पिटल में मौजूद हैं, उन्होने कहा, अजीत पवार समेत सभी छह लोगों को मृत लाया गया। जिला परिषद चुनावों से पहले चार जनसभाओं को संबोधित करने के लिए पवार बारामती जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के समय विमान में छह यात्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता, उनके सुरक्षाकर्मी और पायलट सवार थे।

देखें वीडियो:-

 

Search

Archives