Home » कोरबा रेंज में हुई 15 हाथियों की एंट्री
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा रेंज में हुई 15 हाथियों की एंट्री

कोरबा। वनमंडल कोरबा के कोरबा रेंज में 15 हाथियों की आज सुबह एंट्री हो गई। बड़ी संख्या में हाथियों के पहुंचने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। उसके अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी करने के साथ गेरांव व आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान शुरू कर दिया है।

Search