Home » Beach में 5 की हत्या, वॉर्निंग बोर्ड के पास 5 सिर लटके मिले
दुनिया

Beach में 5 की हत्या, वॉर्निंग बोर्ड के पास 5 सिर लटके मिले

इक्वाडोर। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तटीय प्रांत मनाबी के प्यूर्टो लोपेज में एक बीच पर 5 सिर लटके हुए मिले। अपराधियों ने सिर काटकर रस्सी से बांध दिए थे और इन्हें टांग दिया था। पुलिस को इन अवशेषों के पास से एक वॉर्निंग बोर्ड भी मिला है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ये अवशेष एक होटल के पास समुद्र तट के किनारे मिले। यहां मछुआरों और पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस का कहना है कि इन कटे हुए सिरों के पास एक वॉर्निंग बोर्ड लगा था, जो कथित तौर पर डकैती और जबरन वसूली करने वालों के लिए था। इस बोर्ड में स्पैनिश भाषा में चेतावनी देते हुए लिखा था, ‘ये हमारा कस्बा है। मछुआरों को लूटना बंद करो, हमने तुम्हें पहले ही पहचान लिया है।’ न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, पुलिस ने इस घटना को आपराधिक गुटों के बीच संघर्ष बताया है। पुलिस का कहना है कि ड्रग कार्टेल से जुड़े अपराधी इस इलाके में एक्टिव हैं और अपनी गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए मछुआरों और उनकी छोटी नावों का इस्तेमाल करते हैं। इलाके और ड्रग तस्करी के रास्तों पर कब्जे की लड़ाई के कारण यहां हिंसक घटनाएं होती रहती है।

Search

Archives