भिलाई के सूर्य मॉल में देर रात पुलिस ने एक क्लब में दबिश दी, जहां युवक और युवतियां शराब के नशे में डांस करते पाए गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्लब में देर रात तक शराब परोसा जा रहा है और डीजे बजाकर डांस किया जा रहा है। पुलिस ने क्लब को नोटिस जारी किया है।
यह पहली बार नहीं है जब पुलिस इस क्लब को नोटिस दिया, इसके पहले भी नोटिस देकर आबकारी को कार्यवाही के लिए भी पत्र भेजा जा चुका है। नेहरू नगर के सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमिनिया क्लब में देर रात तक पार्टी का आयोजन करने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद एएसपी सुखनंदन राठौर और स्मृति नगर चौकी पुलिस क्लब में पहुंचे।
पुलिस को देखकर युवक और युवतियां में हड़कंप मच गई और भागने लगे। पुलिस ने कुछ लोगो को पकड़कर समझाइश देकर छोड़ दिया, वही क्लब को देर रात तक पार्टी आयोजन के संबंध में नोटिस जारी किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लिस्टोमिनिया क्लब में देर रात शराब परोसा जा रहा है और डीजे बजाकर युवक-युवतियां डांस कर रहे है। जिसके बाद छापामार कार्यवाही की गई।







