Home » FIDE चेस वर्ल्ड कप की मेजबानी करने भारत तैयार, दुनिया के 206 दिग्गज खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
खेल

FIDE चेस वर्ल्ड कप की मेजबानी करने भारत तैयार, दुनिया के 206 दिग्गज खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

FIDE Chess World Cup 2025 India : भारत 23 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर शतरंज विश्व कप 2025 की मेज़बानी के लिए तैयार है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा और इसमें दुनिया भर से कुल 206 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता नॉकआउट प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें हर राउंड के बाद हारने वाला खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

प्रतियोगिता का प्रारूप- इस मेगा टूर्नामेंट में आठ राउंड होंगे। प्रत्येक राउंड में दो क्लासिकल मुकाबले खेले जाएंगे। हर खिलाड़ी को पहले 40 चालों के लिए 90 मिनट और उसके बाद बाकी खेल के लिए 30 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा, हर चाल के साथ 30 सेकंड का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। यदि दोनों मुकाबले ड्रॉ रहते हैं, तो तीसरे दिन टाई-ब्रेक मैच खेले जाते हैं।

फिडे वर्ल्ड कप की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार भारत 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक होने वाले Fide वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करेगा। इसके पीछे भारत के पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन और Fide के उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद का बड़ा हाथ है। जिनकी कोशिशें से देश में शतरंज को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका मिली है।

Fide शतरंज वर्ल्ड कप 2025 में भारत के युवा खिलाड़ी गुकेश डोम्माराजू शामिल हैं, जो 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के Fide विश्व शतरंज चैंपियन बनें। इसके अलावा प्रज्ञानंद आर 2023 में विश्व कप के उपविजेता हैं और अर्जुन एरिगैसी, जो मौजूदा चेस वर्ल्ड लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। वहीं महिला प्रतियोगी की बात की जाए तो 2024 Fide महिला रैपिड चैंपियन में गोल्ड मेडल जीतने वाली कोनेरू हम्पी और 2024 FIDE महिला ब्लिट्ज चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली वैशाली रमेश बाबू भी इस लीग का हिस्सा बनेंगी।

FIDE के सीईओ एमिल सुतोव्स्की ने भारत में विश्व कप कराने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में शतरंज के लिए जो जुनून और जनसमर्थन है, वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि FIDE आयोजन को और भी यादगार बनाने के लिए शतरंज खिलाड़ियों और दिग्गजों के साथ कई सांस्कृतिक व इंटरैक्टिव कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।

फिलहाल, टूर्नामेंट के मेज़बान शहर की घोषणा नहीं हुई है, जो समय आने पर की जाएगी। भारत के लिए यह आयोजन न केवल गर्व का विषय है, बल्कि शतरंज को जमीनी स्तर पर और अधिक लोकप्रिय बनाने का भी अवसर है।

Search

Archives