Home » भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा हुआ रिशेड्यूल, BCCI ने किया ऐलान
खेल

भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा हुआ रिशेड्यूल, BCCI ने किया ऐलान

Indian Cricket Team: अगस्त 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश का दौरा करने वाली थी, जहां उसे तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी, लेकिन अब इस दौरे को रिशेड्यूल करने का फैसला किया गया है। इसका ऐलान बीसीसीआई ने किया है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव की वजह से इस दौरे को आगे बढ़ाया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रेस रिलीज में बताया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और बीसीसीआई दोनों बोर्ड्स ने चर्चा के बाद इस दौरे को आगे टालने पर सहमति जताई है। अब यह दौरा सितंबर 2026 में होगा, हालांकि तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

रोहित-विराट को साथ खेलते देखने का बढ़ा इंतजार- विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। अब ये दोनों बल्लेबाज सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में ये दोनों बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन दौरा रिशेड्यूल होने की वजह रोहित-विराट को एक साथ खेलते देखने का फैंस का इंतजार और बढ़ गया है।

Search

Archives