Home » नायब तहसीलदार के चेहरे पर महिला ने फेंकी स्याही, ये है वजह
मध्यप्रदेश

नायब तहसीलदार के चेहरे पर महिला ने फेंकी स्याही, ये है वजह

भोपाल।  बैरागढ़ वृत्त में पदस्थ नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार के चेहरे पर महिला ने स्याही फेंकी। हमला उस समय हुआ, जब नायब तहसीलदार अपने कार्यालय स्थित कक्ष में बैठकर शासकीय कार्य निपटा रहे थे। महिला जमीन पर कब्जे के मामले में कार्रवाई नहीं करने को लेकर आक्रोशित थी। उसने कार्यालय में घुसते ही हंगामा  शुरू कर दिया, साथ ही अपने साथ लाई स्याही नायब तहसीलदार पर फेंक दी। कर्मचारियों ने महिला को पकड़कर  कोहेफिजा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Search

Archives