Home » नई गाड़ी लेकर घर जाते वक्त हादसा : इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे पति-पत्नी
कोरबा

नई गाड़ी लेकर घर जाते वक्त हादसा : इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे पति-पत्नी

कोरबा-कटघोरा। कटघोरा के श्याम ऑटो मोबाइल शोरूम से इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदना एक परिवार को भारी पड़ गया जब उनकी जान पर बन आई। शोरूम से नई गाड़ी लेकर घर जाते वक्त बमुश्किल 1 किलोमीटर बाद गाड़ी में अपने आप आग लग गई। सुखद पहलू यह रहा कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। देखते ही देखते इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर राख हो गई।

बताया जा रहा है कि शोरूम से निकलने के लगभग 1 किलोमीटर बाद ही स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा और बैटरी में आग लग गई। पति ने तुरंत गाड़ी रोकी और दंपती नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।  कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। पीड़ित ने श्याम ऑटो मोबाइल और संबंधित इलेक्ट्रिक कंपनी के खिलाफ थाने और उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने की बात कही है।

Search