Home » दूल्हा पसंद नहीं आने पर दुल्हन ने दे दी हत्या की सुपारी, पुलिस ने किया साजिश का खुलासा
देश

दूल्हा पसंद नहीं आने पर दुल्हन ने दे दी हत्या की सुपारी, पुलिस ने किया साजिश का खुलासा

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शादी के लिए सगाई हो गई और प्री-वेडिंग शूट भी हो गया, लेकिन बाद में जब दूल्हा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने शादी से बचने के लिए खतरनाक साजिश रच डाली। उसने मंगेतर की हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दे दी। पुलिस ने इस साजिश में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित दुल्हन फरार है।

पुलिस के अनुसार, अहिल्यानगर के श्रीगोंडा तालुका की रहने वाली मयूरी सुनील डांगड़े की शादी कर्जत तालुका के माही जलगांव के सागर जयसिंह कदम के साथ तय हुई थी। उनकी सगाई हो चुकी थी। बाद में मयूरी का मन बदल गया। उसने शांतिपूर्वक शादी से इन्कार करने की जगह उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। उसने अपने एक साथी संदीप गावड़े के साथ मिलकर सागर को मारने के लिए कुछ लोगों को डेढ़ लाख रुपये में सुपारी दे डाली। इसके बाद 27 फरवरी को होटल में कुक ने सागर को रास्ते में रोककर कुछ लोगों के साथ लाठी से ताबड़तोड़ हमला किया और फरार हो गए। हमले में घायल सागर को अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। जांच में यह साजिश उजागर हुई।

Search