Home » युवती ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर फेंका काला कपड़ा, लगाए इस्लामिक और देश विरोधी नारे
उत्तर प्रदेश देश

युवती ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर फेंका काला कपड़ा, लगाए इस्लामिक और देश विरोधी नारे

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौरी बाजार में सोमवार की देर रात सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित देवी जागरण के दौरान एक विशेष समुदाय की युवती नकाब पहनकर मंच पर चढ़ गई। युवती ने दुर्गा प्रतिमा पर काला कपड़ा फेंक कर गायक से माइक छीन लिया। इसके बाद इस्लाम जिंदाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगी।

आयोजकों के अनुसार, रात दो बजे के करीब मंच पर चढ़ी युवती ने दुर्गा प्रतिमा पर काला कपड़ा फेंककर गायक से माइक छीन लिया। इसके बाद इस्लाम जिंदाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। जिससे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई।

गुस्साए लोगों ने प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मंगलवार की सुबह चौरी बाजार में मसकनवा सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। जाम की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे लोगों को समझाने लगे। मगर लोग घटना में शामिल युवती व उसके परिवार वालों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।

भीड़ हटाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग

लोगों का कहना है कि घटना के दौरान समुदाय विशेष के करीब आधा दर्जन लोग पंडाल के आसपास खड़े रहे, मगर युवती को किसी ने नहीं रोका। नाराज लोग जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आने पर ही जाम हटाने की बात कहने लगे। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन फिर भी प्रदर्शन कर रहे लोग नहीं माने। पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई, जिसमें चौरी बाजार निवासी सूरज श्रीवास्तव घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई है। मौके पर लोग अभी भी जमे हुए हैं और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Search

Archives