उत्तर प्रदेश. राजधानी लखनऊ एयरपोर्ट से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। दरअसल, दुबई से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट में 601.80 ग्राम का सोना छुपा रखा था। जिसकी कीमत 36.93 लाख रुपए बताई जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार शख्स सोमवार को दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचा था। जिसके बाद कस्टम विभाग के अधिकारियों को उसके ऊपर शक हुआ। इसके बाद जब उन्होंने उसकी तलाशी ली तो उन्हें उसके पास कुछ भी नहीं मिला। लेकिन जब उसका एक्स-रे करवाया गया तो पता चला कि उसने अपने मलाशय में 601.80 ग्राम सोने का पेस्ट छिपा रखा है। कस्टम विभाग ने सोने को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरु कर दी। अधिकारी भी हैरान हैं कि लोग तस्करी के लिए कैसे-कैसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें, ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी ने विदेश से सोने की तस्करी इस तरह करने की कोशिश की। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।







