Home » नोबेल के लिए फिर मचले ट्रंप, बोले- मैं डींग नहीं हांक रहा हूं, मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं…
दुनिया

नोबेल के लिए फिर मचले ट्रंप, बोले- मैं डींग नहीं हांक रहा हूं, मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं…

वॉशिंगटन।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से शांति नोबेल पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश की है। देश भर में चुनाव प्रचार के बाद वॉशिंगटन लौटने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैंने ऐसे काम किए हैं जो किसी और ने कभी नहीं किए होंगे और हां, मैं डींग नहीं हांक रहा हूं, बस आपको असलियत बता रहा हूं। शायद ही किसी राष्ट्रपति ने कभी कोई युद्ध सुलझाया हो और मुझे देखो, मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं।” उनके इस बयान से लग रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार पाने के लिए मचल रहे हैं और अपनी दावेदारी पेश की है।

फैक्ट चेकर्स ने ट्रंप के दावों की निकाल दी हवा :  ट्रंप की ये बातें नोबेल पुरस्कार पाने की कोई नई कोशिश नहीं थीं। हालांकि वे बार-बार यह कहते रहे हैं कि अपने डिप्लोमैटिक रिकॉर्ड की वजह से वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं, लेकिन उनके द्वारा खत्म किए गए युद्धों की संख्या के दावों पर फैक्ट-चेकर्स ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिन संघर्षों का वे ज़िक्र करते हैं, उनमें से कई औपचारिक रूप से युद्ध नहीं थे और अलग-अलग विवादों में अमेरिका की भूमिका काफी अलग-अलग थी।

कई सालों से नोबेल के लिए तड़प रहे ट्रंप :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की की नोबेल पुरस्कार पाने की इच्छा उनके दूसरे कार्यकाल से बहुत पहले की है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान, ट्रम्प ने बार-बार उत्तर कोरिया के साथ अपनी कूटनीतिक कोशिशों की ओर ध्यान खींचा। फिर 2018 में, नॉर्वे के दो राजनेताओं ने कहा कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ शिखर वार्ता के बाद उन्होंने ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था।

Search