Home » ससुराल वालों की हैवानियत : दहेज के लिए विवाहिता को मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा
उत्तर प्रदेश

ससुराल वालों की हैवानियत : दहेज के लिए विवाहिता को मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा

बांदा। अतिरिक्त दहेज में चार पहिया क्रेटा गाड़ी न मिलने से नाराज ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर अमानवीय यातनाएं दीं। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीडऩ व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अतर्रा नगर के मढियानाका मोहल्ला निवासी राजाभइया साहू ने अपनी पुत्री राधा साहू का विवाह 22 अप्रैल 2022 को बिसंडा निवासी मनीष साहू के साथ किया था। पीड़िता का आरोप है, कि शादी के कुछ ही दिनों बाद पति और अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में क्रेटा गाड़ी की मांग करने लगे। मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और शादी में कर्ज होने की बात कहने पर ससुरालीजन और अधिक उत्पीड़ऩ करने लगे। आरोप है कि पति मनीष, ससुर संतोष, सास राजेश्वरी, देवर सतीश और ननद प्रियंका आए दिन मारपीट करते थे। बीते 25 जनवरी की रात सभी ससुरालीजन एकराय होकर कमरे में पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट की। क्रुरता की हद पार करते हुए पति ने सिगरेट से और सास ने गर्म चिमटे से पीड़िता को जलाया। इस दौरान सभी लोग उसकी हत्या कर दूसरी शादी करने की धमकी भी देते रहे। पीड़िता ने बीते रविवार को महिला थाना पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives