Home » शुभमन गिल को मिल सकता है ICC अवार्ड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी से टक्कर
खेल

शुभमन गिल को मिल सकता है ICC अवार्ड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी से टक्कर

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरने की तैयारी कर रही है।सीरीज का पहला मैंच 14 जुलाई को खेला जाएगा।  इस बीच गिल के लिए एक अच्छी खबर आती हुई नजर आ रही है। आईसीसी ने उन्हें जून महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनेशन के लिए चुना है।​ गिल की टक्कर न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाड़ी से है, जिसका ऐलान आईसीसी जल्द ही कर देगा। गिल की जीत की संभावना सबसे ज्यादा नजर आ रही है।

शुभमन गिल, मोसादेक हुसैन और नाथन स्मिथ को आईसीसी ने किया नॉमिनेट:  आईसीसी ने जून के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनीज का ऐलान कर दिया है। इसमें भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का नाम तो है ही, साथ ही बांग्लादेश के मोसादेक हुसैन और न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ को भी शामिल किया गया है। बांग्लादेश के मोसादेक हुसैन ने करीब चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी वापसी की है और इस दौरान वे बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच जो वनडे सीरीज खेली गई थी, उसके तीन में से दो मैच जीतकर बांग्लादेश ने सीरीज अपने नाम की थी, इस सीरीज के लिए मोसादेक हुसैन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। तीन मैचों की सीरीज में मोसादेक 157 रन के साथ बांग्लादेश के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिसमें दो हाफ-सेंचुरी शामिल रहीं।

नाथन स्मिथ ने भी अपनी टीम के लिए किया बेहतरीन प्रदर्शन :  इसके बाद न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ की बात की जाए तो उनके लिए भी जून का महीना शानदार रहा। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जो टेस्ट सीरीज खेली गई थी, उसे न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया था। इस जीत में स्मिथ की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए और लॉर्ड्स में पहला टेस्ट हारने के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में दिखाया था जबरदस्त खेल :  बात अगर शुभमन गिल की करें तो वे हाल ही में खत्म हुई भारत बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशन मैचों की सीरीज का ​तो हिस्सा नहीं थे, लेकिन जून में जब भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट खेला गया था, उसमें उन्होंने कमाल का खेल दिखाया था। गिल ने इस मैच में 126 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। ये टेस्ट में उनका 11वां शतक था। इसके बाद जब अफगानिस्तान के ही खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई तो उसकी दो पारियों में गिल ने 238 रन बनाए थे। सीरीज के पहले मैच में गिल ने 66 गेंदों पर 84 रन बनाए। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 110 गेंदों पर शानदार 154 रनों की पारी खेली थी।

Search

Archives