Home » विवादों में सनी देओल की ‘सूर्या’ : IMA ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, समीक्षा करने की मांग
मनोरंजन

विवादों में सनी देओल की ‘सूर्या’ : IMA ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, समीक्षा करने की मांग

सनी देओल की फिल्म सूर्या विवादों में घिर गई है। 19 अक्टूबर को सनी  के जन्मदिन पर उनकी फिल्म ‘सूर्या- अंत से आरंभ तक’ का टीजर रिलीज किया गया था। रिलीज के कुछ दिनों बाद ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। जानिए क्या है एसोसिएशन की मांग।

क्या है एसोसिएशन की मांग?  :  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म ‘सूर्या– अंत से आरंभ तक’ की तत्काल समीक्षा करने की मांग की है। एसोसिएशन ने फिल्म में चिकित्सा पेशे को दिखाने के तरीके और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के चित्रण पर गंभीर चिंता जताई है।
IMA का कहना है कि फिल्म में स्वास्थ्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार को सामान्य रूप से दिखाने और डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को पेश करने से जनता के बीच गलत संदेश जा सकता है। इससे डॉक्टरों की छवि खराब होने के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और डॉक्टरों पर जनता के भरोसे पर भी असर पड़ सकता है।
एसोसिएशन ने फिल्म की निष्पक्ष समीक्षा करने, फिल्म निर्माताओं से जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने और जरूरत पड़ने पर कानून के तहत फिल्म पर प्रतिबंध लगाने या अन्य उचित कार्रवाई करने पर विचार करने की मांग की है।
सूर्या के टीजर में क्या? 
फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर में सनी देओल ने एक ऐसे व्यक्ति के किरदार को निभाया है जो अतीत के घाव लिए घूम रहा है। वहीं उसका सामना मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी धांधली से होता है। इस सबके बाद सूर्या सच की खोज में निकल जाता है। उसके प्रयास से एक अवैध प्रणाली का पता चलता है, जिससे लोग लंबे समय से अंजान हैं।

कब रिलीज होने वाली है फिल्म?  

  • फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है।
  • फिल्म की कास्ट में सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा, टीनू आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • इसके साथ ही वीरती वाघानी, जिशु सेनगुप्ता, खालिद सिद्दीकी, अनूप त्रिवेदी और रोहित तिवारी भी फिल्म में नजर आएंगे।
  • फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Search