Home » RCB vs GT IPL Final : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी
खेल

RCB vs GT IPL Final : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी

RCB vs GT IPL Final : IPL 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए RCB ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात की टीम में एक बदलाव हुआ है। आर साई किशोर की जगह अरशद खान को मौका मिला है।

RCB vs GT IPL Final मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

RCB खेल रही है अपना पांचवां आईपीएल फाइनल :  RCB की बात करें तो उनकी टीम के लिए यह पांचवां आईपीएल फाइनल है। इससे पहले बेंगलुरु ने अब तक 4 आईपीएल फाइनल खेले हैं, जिसमें से उन्हें सिर्फ एक में जीत मिली है, वहीं 3 में हार का सामना करना पड़ा है। RCB अब तक 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। वहीं गुजरात टाइटंस की बात करें तो उन्होंने 2022 में अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद उनकी टीम 2023 में भी फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी, जहां उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। GT के लिए यह आईपीएल का तीसरा फाइनल है।

Search

Archives