देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
Daily Horoscope 27-02-2026
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
भावनात्मक नियंत्रण रखेंगे। कार्य व्यापार में सभी सहयोगी होंगे। शुभकार्यों को बढ़ावा देंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। प्रबंधन संवारेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होंगे। विभिन्न मामलों में गति आएगी। भेंटवार्ता में सक्रियता दिखाएंगे। सफलता का परचम बुलंद रहेगा। बड़ों का साथ समर्थन बना रहेगा। श्रेष्ठ एवं धार्मिक कार्य गति लेंगे। नपातुला जोखिम उठाएंगे। संपर्क संवाद बढ़ाने का भाव रहेगा। बड़प्पन से काम लेंगे। परिजनों में स्नेह बना रहेगा। सबका समर्थन मिलेगा। उछाल बना रहेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भाग्य पक्ष संवारने में सहयोग समय है। धर्म आस्था और अध्यात्म बढ़ा रहेगा। करीबियों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य साधेंगे। कार्य व्यापार बढ़त पर बना रहेगा। पुण्यार्जन का प्रयास रहेगा। तथ्यगत स्पष्टता रखेंगे। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। परिस्थितियां सकारात्मक होंगी। प्रभावशीलता बनी रहेंगी। अपनों का सहयोग पाएंगे। हितलाभ में वृद्धि होगी। सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बना रहेगा। तीर्थयात्रा करेंगे। सामाजिक कार्यों से जु़ड़ेंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लोगों की कमतर बातों को अनदेखा करेंगे। मेहनत और विश्वास से लक्ष्य पाएंगे। सभी के लिए क्षमा भाव बनाए रखेंगे। कार्य व्यापार सामान्य रहेगा। लेनदेन में धैर्य बनाए रखेंगे। विभिन्न मामले लंबित रह सकते हैं। कार्यगत परिस्थितियां प्रभावित रहेंगी। मितभाषी रहें। पेशेवरों का साथ बनाए रखेंगे। शोधक्षेत्र से जुड़े जन बेहतर करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। निजी कार्य प्रभावित रह सकते हैं। नवीन अनुबंधो में सजग रहें। साझीदारों का सहयोग बना रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में रुचि रखेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सूझबूझ और अनुशासन से आगे बढ़ेंगे। व्रत संकल्पों को बनाए रखेंगे। बड़्रे प्रयास गति लेंगे। मित्रों सहकर्मियों में विश्वास रखेंगे। प्रबंधकीय कार्य आगे बढ़ाएंगे। लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा। कारोबारी संबंध संवार पर रहेंगे। अनुबंधों में सतर्क रहें।औद्योगिक प्रयासों में गति बनाए रखेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण विषयों में सक्रियता बढ़ाएंगे। साझीदारी के मामलों में तेजी आएगी। योजनानुसार कार्य करेंगे। लाभ बेहतर बना रहेगा। लेनदेन में स्पष्टता रखें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। तैयारी से जगह बनाए रखने में कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। कामकाजी मामले संवर सकते हैं। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी। चर्चा में सहज रहेंगे। सहकर्मियों का साथ समर्थन बना रहेगा। सेवाक्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रखेंगे। अकारण उत्साह से बचें। समता सामंजस्य से आगे बढ़ें। जोखिम के कार्य न करें। नौकरीपेशा और सेवाक्षेत्र में गति बनाए रखेंगे। कर्मठता और लगन बनाए रखेंगे। क्षमता में वृद्धि होगी। कार्य प्रबंधन संवारेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आर्थिक लेनदेन में स्पर्धा को बढ़ावा देंगे। शारीरिक गतिविधियां तेज होंगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। सकारात्मकता बनी रहेगी। कामकाजी संबंधों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर होगा। विभिन्न संकेतों के प्रति सजग रहें। ऊर्जा उत्साह और मनोबल बढ़त पर बना रहेगा। बौद्धिक पक्ष मजबूत होगा। महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाएंगे। लक्ष्य पर फोकस रहेगा। शि़क्षा से जुडे़ प्रयासों में आगे रहेंगे। संपर्क संवाद बढ़ेगा। स्वार्थ संकीर्णता त्यागें। मित्रों और साथियों से मेलजोल बढ़ेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सपरिवार आनंदपूवर्क दिन बिताएंगे। अपनों से नजदीकी बढ़ेगी। बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखेंगे। विनम्रता और विवेक रखेंगे। सक्रियता बढ़ाएंगे। निजी मामले पक्ष में रहेंंगे। हर्ष आनंद के क्षण निर्मित होंगे। आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे। मेलजोल की भावना बढ़ेगी। अतिथि का आगमन संभव है। योजनाएं गति लेंगी। व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। प्रबंधकीय प्रयासों को बल मिलेगा। मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा। स्वार्थ संकीर्णता में न आएं। घर से करीबी बढ़ाएंगे। अर्थलाभ पर जोर रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
महत्वपूर्ण गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। सामाजिक एव वाणिज्यिक प्रयासों से जुड़ाव बढ़ाएंगे। संस्कार सभ्यता बल पाएंगे। संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा। भाई बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी। पेशेवर यात्राएं बढ़ाएंगे. मान सम्मान बढ़ेगा। सहकारिता के मामलों में गति आएगी। लक्ष्य पर फोकस रखेंगे। भाईचारे में रुचि दिखाएंगे। श्रेष्ठ जनों से मुलाकात होगी। वाणिज्यिक प्रयास बेहतर बनेंगे। साहस रखेंगे।विभिन्न कार्यों में तेजी दिखाएंगे। चर्चा संवाद में सफलता पाएंगे। सुलह सामंजस्यता बनाए रखेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। कुलपरंपरा संस्कार और सद्भावना से सबका मन जीतेंगे। श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। रक्त संबंधों को साधने में सफल रहेंगे। बड़ों का सम्मान बनाए रखेंगे। विनम्रता और विवेक रखेंगे। अतिथि आगमन संभव है। घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। प्रबंधकीय प्रयासों को बल मिलेगा। मेलजोल की भावना बढ़ेगी।मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा। स्वार्थ संकीर्णता से बचेंगे। बड़प्पन से काम लेंगे. मनोबल ऊंचा होगा। सुख सौख्य रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कला संबंधी विषयों में दखल बढ़ाएंगे। रुचियों को बढ़ावा देंगे। संस्कृति संरक्षण के प्रयास बल पाएंगे। उद्योग व्यापार में उछाल बना रहेगा। आधुनिकता और नवाचार बढ़ाने की कोशिश करेंगे। मधुर व्यवहार बना रहेगा। सीख सलाह बनाए रहेंगे। महत्पूर्ण निर्णय लेंगे। करीबियों का सहयोग पाएंगे। संवाद में सहजता रखेंगे। आवश्यक कार्य साधेंगे। भेंट चर्चाओं में समय देंगे। वरिष्ठों से मुलाकात होगी। लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे। सबके हित का भाव रहेगा। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी प्रभावित होंगे। मित्रों से भेंट होगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
निवेश संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे। अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें। रिश्तों में विनम्रता बनाए रहें। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में सजगता बनाए रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। लेनदेन पर ध्यान देंगे। न्यायिक विषयों में धैर्य बना रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना बल पाएगी। अधिकारीवर्ग सहयोगी होगा। कामकाज सामान्य रहेगा। जोखिम लेने के भाव से बचें। निवेश संबंधी मामले साधने का प्रयास रहेगा। अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी। बड़प्पन बनाए रखेंगे।
मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आर्थिक मजबूती बनी रहेगी। आर्थिक लाभ उठाने का प्रयास बढ़ेंगे। वरिष्ठ वर्ग सहयोगी रहेगा। लोगों का भरोसा जीतेंगे। विविध अवसरों को भुनाएंगे।कार्य विस्तार के प्रयास संवारेंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। अधिकारियों का समर्थन रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में सफलता पाएंगे। वाणिज्यिक विषयों में गति आएगी। मित्र मददगार रहेंगे। प्रबंधन में प्रभाव बढ़ाएंगे। आकर्षक प्रदर्शन बनाए रखेंगे। बहुमुखी प्रतिभा संवरेगी। सभी प्रभावित होंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
![]()







