Home » आमलकी एकादशी : भगवान विष्णु की पूजा के बाद भगवान नरसिंह के 108 नामों का करें जाप
धर्म

आमलकी एकादशी : भगवान विष्णु की पूजा के बाद भगवान नरसिंह के 108 नामों का करें जाप

Narasimha Bhagwan ke 108 Naam: सनातन शास्त्रों में एकादशी व्रत की महिमा का वर्णन किया गया है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी या रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में शुक्रवार 27 फरवरी को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह तिथि भगवान विष्णु की विशेष भक्ति और पूजा के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन लोग श्रद्धा भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती और साधक पर उनकी कृपा बरसती है। एकादशी की पूजा के बाद भगवान नरसिंह के 108 नामों का जाप करना चाहिए। इससे श्री हरि प्रसन्न होते हैं।

Search

Archives